Chat with us on Teeka Talk!
Teeka Talk Logo

सेवा की शर्तें

हमसे मिलने के लिए धन्यवाद! हम गर्ल इफ़ेक्ट हैं और हम यह साइट चलाते हैं। टीकाटॉक को गर्ल इफ़ेक्ट इंडिया ने "एचपीवी टीकाकरण अभियान" के हिस्से के तौर पर बनाया है ताकि माता-पिता ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन के बारे में और यह उनकी बेटियों की सेहत को कैसे बचा सकता है के बारे में समझ सकें। हमारा पता और दूसरी जानकारी इन नियमों के नीचे मिल जाएगी।


कृपया सुनिश्चित करें कि आप इन नियमों को पढ़ें और उनका पालन करें। ये नियम यह सुनिश्चित करने के लिए हैं कि हर कोई सुरक्षित रहे और साइट का सही तरीके से इस्तेमाल करे!


किसी भी सवाल या कमेंट के लिए dataprotection.india@girleffect.org पर ईमेल करके बेझिझक हमसे संपर्क करें। हमें आपसे बात करके प्रसन्नता होगी!


नियम :

  1. हम समय-समय पर इन नियमों में बदलाव कर सकते हैं। कृपया यहां वापस आकर सुनिश्चित करें कि आपको सबसे नए संस्करण के बारे में पता है। हम आपके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए साइट को बदल भी सकते हैं, जिसमें इसे कुछ समय के लिए बंद करना भी शामिल है। हम इस बारे में आपको पहले से बताने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन यह हमेशा मुमकिन नहीं हो पाता है।
  2. जब आप इस साइट का इस्तेमाल करते हैं, तो हम आपसे व्यक्तिगत जानकारी संगृहीत कर सकते हैं। यह जानने के लिए कृपया हमारी गोपनीयता नीति पढ़ें।
  3. इस साइट पर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हो सकती है। यह जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपके स्वास्थ्य के बारे में कोई खास सवाल या चिंता है, तो कृपया चिकित्सक या किसी दूसरे प्रशिक्षित स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मिलें।
  4. साइट पर दूसरी वेबसाइट और संगठन के लिंक हो सकते हैं। ये नियम उन वेबसाइट पर लागू नहीं होंगे और जब आप उनमे प्रवेश करें, तो आपको हर वेबसाइट पर उनके नियम चेक करने चाहिए, क्योंकि हम दूसरे संगठन के लिए ज़िम्मेदार नहीं हो सकते।
  5. हम सर्वेक्षण में आपकी राय पूछ सकते हैं। कृपया तभी हिस्सा लें जब आप चाहें, ये सर्वेक्षण ज़रूरी नहीं हैं। हम ऐसा इसलिए करते हैं ताकि आप बेहतर ढंग से समझ सकें कि आप वेबसाइट का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और हम आपको "ज्यादा उपयुक्त जानकारी" दे सकें। हम परिणाम दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारियां कभी शामिल नहीं होंगी, जब तक कि हमने आपको साफ़ तौर पर कुछ और न बताया हो।
  6. हम यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करते हैं कि हमारी साइट प्रयोग करने के लिए सुरक्षित हो, लेकिन हम इस बात का आश्वासन नहीं दे सकते कि यह किसी भी कंप्यूटर वायरस या नुकसान पहुंचाने वाले कोड से फ़्री है। इस साइट का इस्तेमाल करने से आपके मोबाइल को होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे।
  7. हम इस साइट को सभी प्रयोग करने वालों के लिए सुरक्षित और उपलब्ध रखना चाहते हैं। हमारी मदद करने के लिए, कृपया वेबसाइट में गैर-कानूनी तरीके से घुसपैठ करने (हैक करने) या उसमें वायरस/मैलवेयर डालकर उसे खराब करने का प्रयास न करें या ऐसा कुछ भी न करें जिससे इसे क्षति पहुंचे।
  8. साइट का नाम, हमारा खूबसूरत दृश्य प्रतीक (लोगो) और आधार की बनावट (प्लेटफ़ॉर्म डिज़ाइन) गर्ल इफ़ेक्ट का है। किसी भी कारण से इनमें से किसी का भी प्रयोग करने से पहले कृपया हमारी अनुमति लेना अनिवार्य है।
  9. अगर आप कभी भी इनमें से कोई भी नियम भंग करते हैं, तो हम (दूसरे कार्यवाहियों के साथ) आपको भविष्य में साइट का इस्तेमाल करने से रोक/ब्लॉक कर सकते हैं।
  10. अगर आपको कोई शिकायत है, या अगर आप किसी भी चीज़ को लेकर परेशान हैं, तो कृपया बोलें व हमें ईमेल करके संपर्क करें:dataprotection.india@girleffect.org


यह सेवा की शर्तें अभी अपडेट की जा रही है।